कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की बनी बिहार विधानसभा चुनाव में ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस की तरफ से ऑब्जर्बर

रांची, 26 अक्टूबर 2025

बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड की कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस की तरफ से ऑब्जर्बर बनाया गया है . इसको लेकर ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने पत्र जारी किया है . बिहार चुनाव में ऑब्जर्बर बनाए जाने के बाद कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , UPA अध्यक्ष सोनिया गांधी , लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया के प्रति आभार जताया है . उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने जो जिम्मेवारी सौंपी है ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है . बिहार विधानसभा चुनाव में आदिवासी समाज का एक – एक वोट महागठबंधन के पक्ष में जाए , इसके लिए वो चुनावी समर में अपनी पूरी ताकत झोंकेगी .

बिहार में झारखंड के नेताओँ की भूमिका

कांग्रेस ने पहले ही बिहार में झारखंड के नेताओं को प्रमुख भूमिका सौंप दी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी कटिहार और आसपास के इलाकों में चुनाव प्रचार कर आयें हैं। उन्हें वहां का प्रभारी बनाया गया है। राज्य के एक और मंत्री संजय प्रसाद यादव तो अपने बेटे के चुनाव प्रचार में विगत एक पखवाड़े से जुटे हैं। उनके बेटे रजनीश यादव को आरजेडी ने कहलगांव से टिकट दिया है। माना जा रहा है कि छठ पर्व के सम्पन्न होते ही झारखँड के नेता बिहार विधासनभा चुनाव में दौरे पर जुट जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *