रांची, 31 अक्टूबर 2025
संतालों के धार्मिक स्थल मंझी थान आर जाहेर थान के महत्व को समझते हुए नया अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को झाऱखंड सरकार के दो प्रशासनिक अधिकारी ने मिलकर शुरू किया है। झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और पीरटांड, गिरिडीह के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) मनोज मरांडी और जीवन टुडू ने लकड़ी से बने छोटे से आकार के मांझी थान पेश किये हैं।

मनोज मरांडी बताते हैं कि संताल किसी मूर्ति, प्रतीक या चिन्ह की पूजा नहीं करते। इसलिए हमारे मन में यह ख्याल आया कि हर घर के पूजा स्थल में मांझी थान हो, जिसे वो घर में सुबह सुबह या घर से निकलते वक्त उन्हें प्रणाम कर सके। ताकि उनकी धार्मिक आस्था और विश्वास प्रगाढ़ हो सके। वे बताते हैं कि बदलते दौर के साथ गांव से दूर हो रही पीढ़ी के लिए यह छोटा मांझी थान और सारजोम खूंटा हमारा धार्मिक स्थल मांझी थान का प्रतीक तो है ही, साथ ही उन्हें इसे जानने और धार्मिक होने के लिए प्रेरित करेगा।

इसके प्रोपराइटर जीवन टूडू के मुताबिक आगामी 3 से 5 नवंबर 2025 को ललपनिया बोकारो में होने लुगु बुरू घंटा बाड़ी के वार्षिक महोत्सव में इसे आम लोगों के बिक्री हेतु भी रखा जायेगा।