न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक ने झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

रांची, 09 जनवरी 2026

 

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज लोक भवन स्थित बिरसा मंडप में न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक को झारखंड राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी उपस्थित रहे।

शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार तथा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, भारतीय प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी, उच्च न्यायालय के पदाधिकारी तथा वरिष्ठ अधिवक्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक पूर्व में बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे और वे झारखंड उच्च न्यायालय के 18वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *