रिंग रोड रांची में बनेगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय, निर्माण को लेकर हेमन्त सोरेन की अधिकारियों के साथ की बैठक

रांची, 27 अप्रैल 2026

 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की और जगुआर कैंपस, रिंग रोड, रांची में प्रस्तावित ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय’ परिसर के निर्माण को तेज गति देने के निर्देश दिए।

बैठक में अधिकारियों ने प्रस्तावित स्कूल के निर्माण, डीपीआर और कार्य योजना पर पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने शीघ्र भूमि चिन्हितिकरण पूरा करने और स्कूल को उत्कृष्ट स्तर का बनाने पर जोर दिया।

मुख्य फैसले और दिशा-निर्देश:

  • स्कूल में कक्षा 1 से 12 तक की पढ़ाई होगी।
  • शहीद पुलिस कर्मियों, आर्मी और सीपीएमएफ जवानों के बच्चों को विशेष प्राथमिकता मिलेगी।
  • स्मार्ट क्लासरूम, आईसीटी लैब, लाइब्रेरी, प्ले ग्राउंड और आधुनिक खेल सुविधाओं सहित उच्चस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा।
  • कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग हॉस्टल के साथ बेहतर रेजिडेंशियल सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा राज्य सरकार की प्राथमिकता है और स्कूल का संचालन उत्कृष्ट विद्यालय के अनुरूप होना चाहिए।

पुलिस परिवारों के लिए अस्पताल की योजनाबैठक में जैप-10 होटवार, रांची में पुलिस परिवारों के लिए प्रस्तावित 50 शैय्या वाले अस्पताल (पीपीपी मोड पर) पर भी चर्चा हुई। आवश्यकता पड़ने पर इसे 100 बेड तक बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा, “कर्तव्य के दौरान शहीद हुए जवानों के परिवारों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।”

बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव गृह वंदना दादेल, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अजय कुमार सिंह, डीजीपी श्रीतदाशा मिश्रा समेत वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *