फालता विधानसभा में कल यानि 21 मई को पुनर्मतदान होने हैं। जबकि मतगणना 24 मई 2026 को होंगे।
वोटिंग के ठीक पहले लोकल लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और सेंट्रल फोर्स से गुहार लगाने लगे कि वे वहां से न जाएं। उन्हें डर है कि कंही अगर TMC जीत जाती, तो जहांगीर की ताकतवर सेना उन पर पूरी तरह से कहर बरपा देती। चुनाव आयोग ने पुनर्मतदान के लिए दुगुनी सुरक्षा व्यवस्था की है।
नामांकन वापसी की आखिरी तारीख बीत चुकी होने के कारण जहांगीर खान का नाम और चुनाव चिन्ह EVM पर दिखाई देगा, लेकिन वे चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। फालता सीट पर 29 अप्रैल को हुए मतदान में EVM tampering, वोटर intimidation और बड़े स्तर पर अनियमितताओं के आरोप लगे थे। चुनाव आयोग ने पूरे क्षेत्र के 285 बूथों पर मतदान रद्द कर दिया और 21 मई को पुनर्मतदान का आदेश जारी किया था। जहांगीर खान, जिन्हें ‘पुष्पा’ वाले बयान के कारण चर्चा मिली थी, अभिषेक बनर्जी के करीबी माने जाते हैं।
