पेट्रोल-डीजल हुए महंगे! दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपये और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर, 3 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी

नई दिल्ली, 15 मई 2026

 

पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण ईंधन आपूर्ति में आई कमी और कीमतों में वृद्धि का असर अब भारतीय उपभोक्ताओं पर भी पड़ा है। शुक्रवार सुबह 6 बजे से दिल्ली समेत देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। पेट्रोल में 3.14 रुपये प्रति और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर कीमतों में बढ़ोत्तरी की गयी है। बढ़ी हुई कीमत आज से ही लागू कर दी गयी है।

यह साल 2022 के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पहली बार हुई बढ़ोतरी है। सरकार और तेल कंपनियों ने पिछले कई दिनों से पश्चिम एशिया (मध्य पूर्व) में तनाव और युद्ध की स्थिति के कारण ईंधन आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के चलते अब यह बोझ उपभोक्ताओं पर डाला गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *