अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का 38 वर्ष की आयु में निधन, लखनऊ के अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

लखनऊ, 13 मई 2026
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई और मुलायम सिंह के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। उनकी उम्र मात्र 38 वर्ष थी। सूत्रों के अनुसार, सुबह 6 बजे प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव के भाई अमन सिंह बिष्ट उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिविल अस्पताल के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. डीसी पांडेय ने बताया कि जब प्रतीक यादव को अस्पताल लाया गया, तब उनकी पल्स पूरी तरह डाउन थी और हार्ट भी रुक चुका था।
प्रतीक यादव की पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव फिलहाल असम में हैं। खबर मिलते ही वो लखनऊ के लिए रवाना हो गई हैं।
अभी तक मौत का सही कारण पता नहीं चल सका है। शव का पोस्टमॉर्टम लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में कराया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को उनके आवास पर ले जाया जाएगा। परिवार और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। अखिलेश यादव समेत पूरे यादव परिवार पर गहरा दुख छाया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *