बंगाल में नई BJP सरकार का बड़ा फैसला: TMC की लोकप्रिय योजनाएं जारी, कई का बजट दोगुना; ‘मां कैंटीन’ में ₹5 में मछली-भात

कल्याणी (नदिया), 26 मई 2026

 

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली नई भाजपा सरकार ने पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार की लोकप्रिय सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को बंद करने की अटकलों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। नदिया जिले के कल्याणी में आयोजित उच्च स्तरीय प्रशासनिक बैठक के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने संकल्प पत्र पर तेजी से अमल शुरू कर दिया। सरकार ने न सिर्फ पुरानी योजनाओं को जारी रखने का फैसला किया है, बल्कि कई महत्वपूर्ण योजनाओं का बजट और दायरा दोगुना करने का ऐलान भी किया है।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने स्पष्ट किया कि नई सरकार जन कल्याण की किसी भी लोकप्रिय योजना को बंद नहीं करेगी, बल्कि उन्हें और मजबूत बनाएगी। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों को योजनाओं के तेजी से क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। यह फैसला उन अटकलों पर पूर्ण विराम लगाता है जिनमें दावा किया जा रहा था कि भाजपा सरकार पूर्व की योजनाओं को खत्म कर देगी। इसके बजाय, सरकार ने निरंतरता और विस्तार का संदेश दिया है।

प्रमुख घोषणाएं:

  • महिलाओं की बड़ी सौगात:
    ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना (1500 रुपये) को दोगुना कर ‘अन्नपूर्णा भंडार योजना’ बना दिया गया। अब पात्र महिलाओं को 3,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। योजना का फॉर्म बुधवार को नवान्न से जारी होगा और इसे ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भरा जा सकेगा।
  • महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा:
    महिला यात्रियों के लिए बसों में मुफ्त यात्रा की कैबिनेट मंजूरी को लागू करने का फैसला लिया गया है। फर्जीवाड़ा रोकने के लिए जल्द ही स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे।
  • स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा कदम:
    1 जुलाई 2026 से राज्य में ‘आयुष्मान भारत’ योजना लागू की जाएगी। इसके तहत राज्य के सभी नागरिकों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य कवच मिलेगा।
  • शराब पर सख्ती:
    छात्रों की सुरक्षा और धार्मिक स्थलों की पवित्रता सुनिश्चित करने के लिए स्कूल, कॉलेज और मंदिरों के 1 किलोमीटर के दायरे में किसी भी शराब की दुकान को अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • प्रशासनिक सुधार:
    तृणमूल काल के ‘मुख्यमंत्री के बोलो’ और ‘दीदी के बोलो’ कार्यक्रमों को पूरी तरह बंद कर नया लोक शिकायत मंच ‘आपका सरकार से कहें’ शुरू किया जा रहा है।
  • मां कैंटीन का अपग्रेड:
    हफ्ते में दो दिन मात्र 5 रुपये में विशेष ‘मछली-भात’ परोसा जाएगा।

बैठक में विपक्ष के कुछ सांसदों और विधायकों की मौजूदगी ने राज्य में बदली हुई राजनैतिक कार्यसंस्कृति का संकेत दिया। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि नई सरकार पुरानी लोकप्रिय योजनाओं को बंद नहीं करेगी, बल्कि उन्हें और अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं विस्तृत रूप में लागू करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *