लोहरदगा, 10 मई 2026
हमर अधिकार मंच द्वारा लोहरदगा के राणा चौक स्थित अग्रसेन भवन में सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 पर निःशुल्क कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन से हुई। कार्यशाला में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया, उक्त कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में प्रख्यात आरटीआई एक्टिविस्ट सह आरटीआई रिसोर्स पर्सन दीपेश निराला ने उपस्थित लोगों को सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की बारीकियों से अवगत कराया। उक्त कार्यशाला में लोहरदगा के 102 वर्षीय वयोवृद्ध कृष्ण लाल अग्रवाल को उनके लगातार समाज सेवा के कार्यों को देखते हुए उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया, जिन्होंने लोहरदगा जिला में खेल एवं युवा विकास को बढ़ावा देने के लिए इन्होंने ललित नारायण स्टेडियम के लिए अपना जमीन राज्यपाल के नाम पर दान दिया। इन्होंने अपना जमीन दान देकर जगन्नाथ स्वामी का मौसी बाड़ी मंदिर बनाया तथा अभी तक करीब 75 लाख श्रीराम का नाम लिख चुके हैं और सवा करोड़ श्रीराम नाम लिखने का इन्होंने लक्ष्य ठाना है। कार्यशाला में अध्यक्ष दीपेश निराला, महासचिव उमाशंकर सिंह, उपाध्यक्ष रेणुका तिवारी, नवल किशोर लाल, मीना कुमारी, प्रदीप राणा, सचिव चंद्रदेव कुमार वर्णवाल, चंदू, शकील अख्तर, सूर्य प्रकाश, शाहिद आलम, संयुक्त सचिव दीनबंधु कुमार, दिलीप कुमार, आशीष कुमार जायसवाल, कार्यकारिणी सदस्य अखिल कुमार, सुजीत कुमार पांडेय, मनोज कुमार सिंह, इत्यादि सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम की संयोजकता शकील अख्तर और प्रदीप राणा ने की। मंच संचालन रेणुका तिवारी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन मीना कुमारी ने दिया।
