मनीला/नई दिल्ली, 08 जून 2026
फिलीपींस में सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप के बाद फिलीपींस, इंडोनेशिया और मलेशिया के कई तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 5:07 बजे आया। भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप के जनरल सैंटोस शहर से करीब 13 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था।
हादसे में जान-माल की क्षति
फिलीपींस पुलिस के मुताबिक, भूकंप में अब तक कम से कम 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से 37 इमारतों को नुकसान पहुंचा है। इनमें ज्यादातर दुकानें, दफ्तर और व्यावसायिक भवन शामिल हैं।

सुनामी का खतरा
पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर (PTWC) ने चेतावनी दी है कि फिलीपींस के कुछ तटीय इलाकों में 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। वहीं, इंडोनेशिया और मलेशिया के कुछ तटों पर 1 मीटर तक की लहरों का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को ऊंचे इलाकों की ओर जाने की सलाह दी है। अभी तक किसी बड़े सुनामी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और आधिकारिक सूचनाओं का इंतजार करने की अपील की है।