38th National Game: झारखंड के तीरंदाजों ने 02 स्वर्ण 01 रजत 02 कांस्य पर लगाया निशाना, राज्य को मिले अबतक 15 पदक।

 

 

देहरादून, उत्तराखंड, 

38वे नेशनल गेम्स,उत्तराखंड में  तीरंदाजी एकल में  दीपिका कुमारी, पुरुष रिकर्व टीम गोल्डी मिश्रा,विष्णु चौधरी, श्रेय भारद्वाज, गुरु चरण बेसरा को स्वर्ण, महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम दीपिका कुमारी, अंकिता भगत,कोमोलिका बारी , तमन्ना वर्मा को रजत पदक एवं तीरंदाजी एकल में कोमोलिका बारी  एवं तीरंदाजी मिक्स में दीपिका कुमारी एवं गोल्डी मिश्रा को कांस्य पदक मिला। तीरंदाजी की टीमों का चमकदार प्रदर्शन रहा,  जिसके बदौलत झारखंड को  02 स्वर्ण, 01 रजत एवम 02 कांस्य पदक प्राप्त हुआ। तीरंदाजी महिला एकल मुकाबले में दीपिका कुमारी ने  बिहार की आशिका कुमारी को को हराकर स्वर्ण पदक जीती। वंही पुरुष रिकर्व तीरंदाजी टीम में गोल्डी मिश्रा ,विष्णु चौधरी, श्रेय भारद्वाज,गुरु चरण बेसरा ने की चौकड़ी ने उत्तर प्रदेश को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता।

वही हॉकी टीम ने भी चमकदार प्रदर्शन कर दूसरे लीग मैच में मणिपुर को पराजित कर दिया। झारखंड महिला हॉकी ने अपने दूसरे मैच में हॉकी मणिपुर को 7-0 से पराजित किया कर  दूसरी जीत दर्ज की जिसमें  प्रमोदनी लकड़ा और रोशनी आइंंद ने 2- 2 गोल की जबकि  अलबेला रानी टोप्पो,दिप्ती टोप्पो और संजना होरो ने 1- 1 गोल किया। लॉन बॉल की 04 टीमों ने भी अपने पहले राउंड का मैच जीत पदक की आस जगाई झारखंड के लिए 02 पदक हुए पक्के।

कुश्ती टीम रवाना

09 से 13फरवरी तक हरिद्वार हो रहे कुश्ती मुकाबले को लेकर आज 15 सदस्यीय कुश्ती टीम रांची से हरिद्वार के लिए रवाना हुई। 38वें राष्ट्रीय खेल रजत जयंती वर्ष के दौरान उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित किए जा रहे हैं। ये खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड के 8 जिलों के 11 शहरों में आयोजित हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *