बोकारो, झारखंड
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। श्री मरांडी आज बोकारो में मीडिया से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि 1.36लाख करोड़ पर झामुमो केवल राजनीति कर रही है। झामुमो को इस संबंध जनता को विस्तृत रूप से बताना चाहिए कि आखिर कब का, किसका और किस मद में कितना बकाया है। उन्होंने कहा कि सामान्य व्यक्ति भी किसी से बकाया मांगता है तो देनदार व्यक्ति इससे उसका डिटेल मांगता है, हिसाब चाहता है। ऐसे ही कुछ बोल देने से कुछ नहीं मिलता। सरकार बजट पेश करती है तो बताती है कि किस मद में कितना राशि आवंटित की गई है। सरकार पर कितना उधार है। सरकार खर्च के लिए पैसे कहां से लाएगी। कितना केंद्रीय अनुदान मिलेगा। ये सारी बातें जनता को बतानी पड़ती है। 1.36 लाख करोड़ के विषय में भी यही बात होनी चाहिए। राज्य सरकार विस्तार से बताए कि कब का कितना बकाया केंद्र सरकार पर है। एक दिन 1.36लाख करोड़ बकाए राशि के संबंध में भी विज्ञापन देकर जनता को विस्तार से बताए। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कहा कि आंकड़ों के आने के बाद भाजपा भी राज्य सरकार को मदद करेगी।