अभिनेता सैफ अली खान पर जब हुआ चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड के दमदार एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ है। ये हमला उनके घर पर ही हुआ है। बताया जा रहा है कि एक्टर के घर में चोर घुस आए थे, इसी दौरान उन पर हमला किया गया। एक्टर को अब लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले की जांच करने में पुलिस जुटी हुई है। अब इस पूरी वारदात के दौरान करीना कपूर और बच्चे कहां थे? ये सवाल हर एक फैन के मन में उठ रहा है। इसी बीच करीना कपूर की इंस्टाग्राम स्टोरी भी वायरल होने लगी है। एक्टर की पत्नी क्या कर रही थीं, कहां थी, इसके बारे में आपको बताते हैं।

इस तरह हुआ हमला

बताया जा रहा है कि सैफ अली खान की पीठ पर चोर ने हमला किया है। चोरी की नीयत से घर में घुसा शख्स मेड के साथ हाथापाई कर रहा था, तभी वहां सैफ पहुंचे और मेड को बचाने की कोशिश करने लगे और इसी दौरान चाकू घोपी गई और इसके चलते एक्टर की पीठ पर माइनर इंजरी हुई। फिलहाल मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है और केस रजिस्टर किया जा रहा है। इस दौरान करीना कपूर खान घर पर मौजूद नहीं थी और न ही एक्टर के दोनों बेटे तैमूर और जेह घर पर थे। ऐसे में सैफ अली खान अपने मुंबई आवास पर अकेले ही थे।

क्या कर रही थीं करीना

करीना कपूर खान इन दिनों लंदन में हैं। उन्होंने देर रात इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट कर के इसकी जानकारी भी दी है। वो अपनी करीबी दोस्त सोनम कपूर और रिया कपूर के साथ बीती रात पार्टी कर रही थीं। इस दौरान एक्ट्रेस की बहन करिश्मा कपूर भी उनके साथ ही थी। सामने आई तस्वीर में डिनर टेबल सजी नजर आ रही है, जिस पर खान के लिए कई प्रकार की डिशेज और ड्रिंक्स रखी हैं। ये एक कैंडल लाइट डिनर की तैयारी है। इसका आयोजन सोनम कपूर के घर पर ही किया गया है। बैकग्राउंड में सफेद दीवारें और काउच देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस ने अपनी बहन करिश्मा कपूर की इंस्टा स्टोरी को शेयर करते हुए लिखा, ‘लड़कियों की रात’। अब करीना कपूर की इस तस्वीर को देख कई फैंस हैरत में पड़ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *