बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दूसरे चरण में 122 सीटों पर कल मतदान, झारखंड की घाटशिला सीट पर भी उपचुनाव

पटना/रांची, 10 नवंबर 2025

 

बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान कल 11 नवंबर को होगा। इस चरण में राज्य के 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, पड़ोसी राज्य झारखंड की घाटशिला (ST) विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी इसी दिन संपन्न होगा। दोनों राज्यों में मतगणना 14 नवंबर को होगी। चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

बिहार: 3.70 करोड़ मतदाताओं की परीक्षा, NDA vs महागठबंधन की टक्कर

बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों में से पहले चरण में 121 सीटों पर 6 नवंबर को मतदान हो चुका है, जहां रिकॉर्ड 65% से अधिक वोटिंग दर्ज की गई। अब दूसरे चरण में 122 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इस चरण में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, कैमूर और रोहतास जैसे 20 जिलों की सीटें शामिल हैं।

  • मतदाता: कुल 3,70,13,556 वोटर (1.95 करोड़ पुरुष, 1.74 करोड़ महिलाएं, 943 थर्ड जेंडर)।
  • उम्मीदवार: 1302 प्रत्याशी (1165 पुरुष, 136 महिलाएं, 1 थर्ड जेंडर)।
  • पोलिंग बूथ: 45,399 (सभी पर वेबकास्टिंग)।

घाटशिला उपचुनाव: झारखंड में JMM vs BJP की प्रतिष्ठा की जंग

झारखंड की घाटशिला (पूर्वी सिंहभूम) विधानसभा सीट पर उपचुनाव पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन से खाली हुई थी। यहां 300 पोलिंग बूथों पर सुबह 7 से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी।

  • मतदाता: 2.55 लाख से अधिक (1.24 लाख पुरुष, 1.30 लाख महिलाएं)।
  • उम्मीदवार: 14 (मुख्य मुकाबला JMM के सोमेश सोरेन और BJP के बाबूलाल सोरेन के बीच)।
  •  मुख्य मुद्दे: आदिवासी अधिकार, विकास और भावनात्मक अपील। JMM ने दिवंगत नेता के बेटे को उतारा, जबकि BJP ने संगठन की ताकत झोंकी।

प्रचार में सीएम हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और BJP के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, चंपाई सोरेन सहित ओड़िसा के सीएम मोहन चरण मांझी सहित् अन्य नेताओं ने धुआंधार जनसंपर्क किये। यहां के 186 बूथ संवेदनशील घोषित हैं जहां माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किये गये हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *