रांची, 06 जनवरी 2026
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 18 से 26 जनवरी 2026 तक स्विट्जरलैंड के दावोस और यूनाइटेड किंगडम (लंदन) के महत्वपूर्ण दौरे पर जाएंगे। यह दौरा राज्य में निवेश आकर्षित करने, औद्योगिक विकास को गति देने और रोजगार सृजन के उद्देश्य से किया जा रहा है। आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में दौरे की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
यह पहला अवसर होगा जब झारखंड का प्रतिनिधिमंडल विश्व आर्थिक मंच (वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम – WEF) की वार्षिक बैठक में भाग लेगा। दावोस में 19 से 23 जनवरी तक चलने वाले इस वैश्विक सम्मेलन में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा। यहां विश्व के प्रमुख निवेशक, उद्योगपति और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। झारखंड अपनी खनिज संपदा, औद्योगिक ढांचे, सतत विकास मॉडल, पर्यटन क्षमता और निवेश अवसरों को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करेगा।
दावोस यात्रा के बाद प्रतिनिधिमंडल लंदन का दौरा करेगा, जहां संस्थागत और शैक्षणिक सहयोग, निवेश-उन्मुख चर्चाएं, नीति संवाद और भारतीय प्रवासी समुदाय से मुलाकात प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां समन्वित और प्रभावी हों। उन्होंने कहा, “यह दौरा निवेश के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। झारखंड को प्रमुख निवेश गंतव्य बनाने और बहुराष्ट्रीय संस्थाओं से सहयोग के नए अवसर सृजित करने में हम प्रतिबद्ध हैं।” मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह दौरा राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
बैठक में मंत्री सुदिव्य कुमार, विधायक कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।यह दौरा झारखंड को वैश्विक निवेश मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।