राष्ट्रपति मुर्मू ने आज बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा (बीआईटी-मेसरा) के प्लेटिनम जुबली समारोह में हिस्सा लिया। बता दें यह संस्थान अपने शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान और तकनीकी नवाचार के लिए 70 वर्षों से अपनी विशिष्ट पहचान रखता हैं। बीआईटी मेसरा में आयोजित जुबली कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने कहा कि ‘विकसित भारत’ के निर्माण में युवाओं का उत्साह और प्रतिबद्धता महत्वपूर्ण साबित होगी। हमारी बेटियां विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, गणित में पीछे नहीं हैं। नवोन्मेषकों, उद्यमियों को पारंपरिक समुदायों के ज्ञान के आधार की अनदेखी नहीं करनी चाहिए।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि बीआईटी मेसरा ने 70 साल पूरे कर लिए हैं। इसकी समृद्ध विरासत पर गर्व है। केंद्र सरकार उच्च शिक्षा में एआई को एकीकृत करने के लिए कदम उठा रही है। बीआईटी मेसरा संबंधित पाठ्यक्रम शुरू करके इस दिशा में आगे है।
