अयोध्या में ऐतिहासिक क्षण: राष्ट्रपति मुर्मू ने राम मंदिर परिसर में वैदिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया, UP गवर्नर आनंदीबेन पटेल और CM योगी आदित्यनाथ रहे मौजूद

अयोध्या, 19 मार्च 2026
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की और विशेष वैदिक अनुष्ठानों में भाग लिया। उनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहे।
राष्ट्रपति मुर्मू ने मंदिर परिसर में ‘श्री राम यंत्र’ (एक 150 किलोग्राम सोने से मढ़ा यंत्र) की स्थापना की, जो हिंदू नववर्ष (चैत्र नवरात्रि की शुरुआत) के अवसर पर आयोजित विशेष धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा था। यह अनुष्ठान मंदिर के दूसरे तल पर पूर्ण वैदिक विधि-विधान से संपन्न हुआ, जिसमें दक्षिण भारत, काशी और अयोध्या के 51 वैदिक विद्वानों ने भाग लिया।
राष्ट्रपति को अयोध्या एयरपोर्ट पर गवर्नर आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वे लगभग 11 बजे मंदिर परिसर पहुंचीं और करीब चार घंटे तक वहां रहीं। इस दौरान उन्होंने रामलला के दर्शन किए, आरती में भाग लिया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
यह दौरा राष्ट्रपति की उत्तर प्रदेश की तीन दिवसीय यात्रा का हिस्सा है, जिसमें वे मथुरा और वृंदावन भी जाएंगीं। राम मंदिर ट्रस्ट और प्रशासन ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए व्यापक तैयारियां की थीं, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था और VVIP अतिथियों की सूची शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *