राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सर गंगाराम अस्पताल में शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज सर गंगाराम अस्पताल का दौरा किया, जहां उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। शिबू सोरेन का आज सुबह निधन हो गया था, और राष्ट्रपति ने उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।राष्ट्रपति मुर्मू ने सोरेन के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका कार्य झारखंड और देश के लिए प्रेरणादायक रहेगा। अस्पताल में मौजूद गणमान्य व्यक्तियों और परिवार के सदस्यों ने भी इस अवसर पर शिबू सोरेन को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *