महाराष्ट्र
लखनऊ-मुम्बई पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद पैंसेंजर्स चेन खींचकर ट्रेन से कूदने लगे। वंही दूसरी तरफ से बगल की ट्रैक पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से अबतक 13 यात्रियों के मौत हो चुकी हैं, वंही 40 लोग घायल हैं। महाराष्ट्र के जलगांव स्थित परांडा स्टेशन में पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह के बाद यह घटना घटी। बुधवार शाम करीब 4.45 बजे ट्रेन में एक चाय बेचने वाले ने यात्रियों को बताया कि ट्रेन में आग लग गई है। यह सुनते ही ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई और हल्ला हो गया। इसके बाद कुछ यात्रियों ने न आव देखा न ताव, चेन पुलिंग की और दरवाजों से नीचे कूदने लगे।

प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की
जलगांव ट्रेन हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ‘रेलवे ट्रैक पर हुए दुखद हादसे से दुखी हूं। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।’ उन्होंने कहा, सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की और कहा कि अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। वंही रेल मंत्री के कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक मृतकों के परिजनों को 1.5-1.5 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये और मामूली रूप से घायलों को 5,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
