घाटशिला, 18 अक्टूबर 2025
झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। जयराम महतो की झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने रामदास मुर्मू को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। रामदास मुर्मू 2024 के विधानसभा चुनाव में भी इस सीट पर JLKM के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं, हालांकि तब उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें लगभग 14 हजार कुरमी महतो वाले विधानसभा में 9 हजार वोट मिला था। इस बार उनकी उम्मीदवारी ने उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना को और मजबूत कर दिया है।

JLKM की रणनीति
जयराम महतो की JLKM ने रामदास मुर्मू के जरिए आदिवासी और क्षेत्रीय मुद्दों को उठाने की तैयारी की है। पार्टी का फोकस स्थानीय समस्याओं, जैसे आदिवासी अधिकार, रोजगार और विकास पर है। 2024 के चुनाव में रामदास मुर्मू को मिले समर्थन को देखते हुए JLKM को उम्मीद है कि वह इस बार वोटों का ध्रुवीकरण कर सकती है, जो JMM और BJP के लिए चुनौती बन सकता है।
चुनाव का शेड्यूल
- नामांकन शुरू: 13 अक्टूबर 2025
- नामांकन की अंतिम तिथि: 21 अक्टूबर 2025
- नाम वापसी: 24 अक्टूबर 2025
- मतदान: 11 नवंबर 2025 (सुबह 7 से शाम 5 बजे)
- मतगणना: 14 नवंबर 2025
इस उपचुनाव में 2.55 लाख मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जिनमें 1.30 लाख महिलाएं शामिल हैं। कुल 300 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।