गरियाबंद, छत्तीसगढ़
2026 तक लाल आतंक को खत्म करने के गृह मंत्री के लक्ष्य में एक और उपलब्धी छत्तीसगढ़ पुलिस ने हासिल की है। राज्य के गरियाबंद जिले के जंगलों में हुए ताज़ा मुठभेड़ में पुलिस ने 20 नक्सलियों को मार गिराया है, जिनमें से 16 के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। इनमें 1 करोड़ का इनामी जयराम उर्फ चलपति भी मारा गया है। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। अभियान में लगभग एक हजार जवानों ने 60 नक्सलियों के दल को घेर लिया है। सभी 60 नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है। क्रॉस फायरिंग में एक जवान जख्मी भी हुआ है। उन्हें एयरलिफ्ट कर रायपुर बेहतर इलाज के लिए लाया गया है।

