विश्व आदिवासी दिवस पर याद किये गये दिशोमगुरू शिबू सोरेन, दुमका में प्राथमिक शिक्षक संघों ने विरांगनाओं को योद किया।

दुमका/हजारीबाग

हजारीबाग के सरहुल मैदान धुमकुडिया भवन में विश्व आदिवासी दिवस पर विचार गोष्ठी एवं दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन को याद किया गया। दिशोमगुरू के श्रद्धांजलि कार्यक्रम के तत्पश्चात आदिवासी समाज के आधिकार एवं जागरुकता एवं निम्न बिन्दूओं जैैसे वन आधिकार कानून 2006, शिक्षा एवं स्वस्थ, स्वरोजगार, शराब नियंत्रण पर जोर दिया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संरक्षक कृपाल कचछप ने कहा कि दिशोम गुरू शिबू सोरेन ने झारखण्ड राज्य अलग एवं साहूकार से निजात दिलाने मे अहम योगदान था। वहीं ग्राम सभा मंच के अध्यक्ष हीरालाल मुर्मू ने गुरूजी कि जीवनी पर चर्चा एवं वनाधिकार कानून 2006 पर विस्तृत रूप से जानकारी दिए। आदिवासी समाज के संयोजक रमेश कुमार हेम्ब्रोम ने कहा कि गुरूजी आदिवासी समाज एव मुलवासियों के लिए एक आवाज के रुप मे जाने जाते थे, उनके जाने से समाज को क्षति हुई है। छात्र संघ उपाध्यक्ष सुशील ओडिया ने कहा कि गुरूजी ने विधानसभा से लोकसभा तक आदिवासियों के लिए आवाज उठाते रहे है। रवि लिंडा ने कहा कि गुरूजी एक जुझारू आंदोलन कारी नेता थे। पवन तिग्गा ने कहा कि गुरूजी के बताये मार्ग पर चलने कि जरूरत है। पूजा लकड़ा ने महिला सशक्तिकरण एवं शिक्षा पर जोर दी। इस मौके पर मुख्य रूप से महेंद्र कुजूर, लालजी सोरेन, फुलवा रानी कच्छप, जीतवाहन भगत, दिपक केरकेट्टा, ललिता देवी, पूजा मिंज, भोला उरांव, टुन्नी उरांव, भोला बांहो, अनुप किस्पोटटा, अभिषेक तिग्गा, आनंद उरांव, कृष्णा उरांव, रुक्मणी उरांव एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

दुमका में प्राथमिक शिक्षक संध ने ऐसे मनाया आदिवासी दिवस

दुमका में प्राथमिक शिक्षक संघों के संयुक्त मोर्चा के तले आदिवासी शिक्षकों ने विश्व आदिवासी दिवस सादगीपूर्ण ढंग से मनाया । इस कार्यक्रम में सिदो मुर्मू , कान्हु मुर्मू , फूलो मुर्मू , झानो मुर्मू , तिलका मांझी (मुर्मू) , बिरसा मुंडा आदि आदिवासी महापुरुषों , स्वतंत्रता सेनानियों ,वीरों वीरांगनाओं की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया और उनके चरणों में आदिवासी रीति रिवाज एवं परंपरा के अनुसार श्रद्धासुमन अर्पित किया गया । इस कार्यक्रम में श्री गोनोलाल सोरेन , जिलाध्यक्ष आदिवासी झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ , श्री इसहाक मरांडी , महासचिव आदिवासी झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ , नंदकिशोर बास्की, जिलासचिव आदिवासी झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ , जोएल हांसदा , जिलाध्यक्ष अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ , मेरीला मुर्मू , जिलाध्यक्ष झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ , नायकी सोरेन ,राज्य प्रतिनिधि ,आदिवासी झारखंड प्राथमिक संघ , मोहनलाल हेंब्रम , भूतपूर्व डीडीओ, गोपीकांदर, नरेश मरांडी , सनातन किस्कू , लुखीराम हांसदा ,दिलीप किस्कू , सनत मुर्मू , सुभाष मुर्मू ,मैनेजर टुडू , मृत्युंजय मरांडी ,मदन सोरेन, निशिबेला हेंब्रम , वीणारानी मरांडी ,नयनतारा हांसदा ,पूनम दी, सुनीता मुर्मू , एस्थेर मुर्मू , बाबूलाल हेंब्रम , राजविवेकानंद मरांडी इत्यादि शिक्षकगणों ने भाग लिया ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *