रांची में शीतलहर का कहर: KG से कक्षा 6 तक स्कूल 12 से 14 जनवरी तक बंद, 7 से 12 तक सुबह 10 बजे से शुरू होंगी कक्षाएं

रांची, 11 जनवरी 2026

 

झारखंड की राजधानी रांची में बढ़ती कड़ाके की ठंड और मौसम विभाग की शीतलहर चेतावनी के बीच बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़ा फैसला लिया गया है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने रांची जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) तथा निजी विद्यालयों में कक्षाएं आंशिक रूप से बंद रखने का आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार:

  • कक्षा KG से कक्षा 6 तक की सभी कक्षाएं 12 जनवरी 2026 से 14 जनवरी 2026 तक पूरी तरह बंद रहेंगी।
  • कक्षा 7 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन कार्य सुबह 10:00 बजे से संचालित किया जाएगा।

यह निर्णय मौसम विभाग द्वारा जारी पीली चेतावनी (yellow alert) और ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए लिया गया है, ताकि छोटे बच्चों को सुबह की भीषण ठंड, कोहरे और शीतलहर से होने वाली संभावित स्वास्थ्य समस्याओं से बचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *