रांची, 10 फरवरी 2026
झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड में मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा समिति, गिरिडीह के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को मरांग बुरु (पारसनाथ) में 18 से 21 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले संथाल आदिवासियों के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व ‘बाहा पर्व’ में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने का निमंत्रण दिया।

बाहा पर्व, जिसे फूलों का त्योहार भी कहा जाता है, संथाल समुदाय का वसंत ऋतु का महत्वपूर्ण उत्सव है। यह पर्व प्रकृति, नई फसलों और फूलों की पूजा के साथ मनाया जाता है, जिसमें जुग जाहेर थान पर विशेष अनुष्ठान, नृत्य, गीत और सामुदायिक भोज का आयोजन होता है। मरांग बुरु (पारसनाथ पहाड़) संथालों के लिए सबसे पवित्र धार्मिक स्थल माना जाता है, जहां यह पर्व बड़े उत्साह से मनाया जाता है।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को पर्व की तैयारियों, सांस्कृतिक महत्व और आदिवासी समाज की परंपराओं के संरक्षण पर विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि वे आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने पर्व में शामिल होने की इच्छा जताई और आयोजन की सफलता की कामना की। मुलाकात में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा, मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा समिति के मुख्य संरक्षक विष्णु किस्कू संरक्षक महावीर मुर्मू, नाइके बाबा चंदूलाल टुडू, मांझी हड़ाम राजेश किस्कू, सुनील मुर्मू, संयोजक सुशील मुर्मू, मरांग गुरू संस्थान के अध्यक्ष शनिचर बेसरा, पूर्व जिला परिषद सदस्य श्रीमती माइनों हेंब्रम, सुधीर बास्के, फागु मरांडी, सुरेश हेंब्रम, राजेश सोरेन, बाबूलाल सोरेन, हीरालाल टुडू, विनोद सोरेन सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।
