मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रमज़ान के पावन अवसर पर आयोजित की दावत-ए-इफ्तार, विभिन्न समुदायों ने दिखाई एकता की मिसाल

रांची, 17 मार्च 2026:

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पवित्र माह-ए-रमज़ान के अवसर पर अपने कांके रोड स्थित आवासीय परिसर में दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों, समुदायों और वर्गों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता, रोजेदारों की बड़ी संख्या सहित गणमान्य अतिथि शामिल हुए।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उपस्थित सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा, “रमज़ान का पाक महीना आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं समरसता का संदेश देता है। यह पर्व हमें एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सहयोग और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है। माह-ए-रमज़ान हम सभी को त्याग, तपस्या, करुणा और मानव सेवा के लिए प्रेरित करता है।”

उन्होंने पूरे राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना करते हुए सभी को रमज़ान मुबारक की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन सहित सभी ने सामूहिक दुआ में भाग लिया। दुआ में राज्य की सुख-समृद्धि, प्रगति, आपसी भाईचारे और स्नेह के लिए अल्लाह से प्रार्थना की गई। रोजेदारों ने नमाज अदा करने के बाद समाज, राज्य एवं देश में अमन-चैन तथा खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं।विभिन्न समुदायों की उपस्थिति ने सामाजिक एकता और सद्भाव की जीवंत मिसाल पेश की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *