झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन ने JSSC CGL के 1910 सफल अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, लंबे इंतजार के बाद मिली सरकारी नौकरी

रांची, 30 दिसंबर 2025

 

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक स्तरिय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CGL) में सफल 1910 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। यह आयोजन नए साल से ठीक पहले राज्य के युवाओं के लिए बड़ी सौगात साबित हुआ। लंबी कानूनी प्रक्रियाओं और इंतजार के बाद चयनित अभ्यर्थियों को अब सरकारी सेवा में प्रवेश का अवसर मिल गया है।

मुख्यमंत्री ने मंच से 26 अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के लिए चयनित उम्मीदवारों को पत्र दिए गए। इन पदों में शामिल हैं:सहायक प्रशाखा पदाधिकारी: 847

प्रखंड कल्याण पदाधिकारी: 191

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी: 239

श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी: 170

अंचल निरीक्षक सह कानूनगो: 178

कनीय सचिवालय सहायक: 288

प्लानिंग असिस्टेंट: 4

यह नियुक्तियां JSSC CGL-2023 परीक्षा के तहत की गई हैं, जो लंबे समय से विवादों और अदालती मामलों में उलझी हुई थीं। झारखंड हाईकोर्ट के हालिया फैसले के बाद नियुक्ति प्रक्रिया का रास्ता साफ हुआ, जिससे अभ्यर्थियों का वर्षों का इंतजार खत्म हुआ।

सीएम हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं के साथ हर कदम पर खड़ी है और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में वित्त मंत्री सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इस नियुक्ति से राज्य के प्रशासनिक तंत्र को नई ऊर्जा मिलेगी और विभिन्न विभागों में खाली पदों की भरपाई होगी। सफल अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और इसे नए साल का सबसे बड़ा तोहफा बताया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *