अदाणी पावर के एवीपी संजीव शेखर को मिला ‘स्पर्श लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025

 

रांची,

अदाणी पावर लिमिटेड, झारखंड के हेड कॉरपोरेट अफेयर्स और वरिष्ठ साहित्यकार श्री संजीव शेखर को अंग्रेज़ी साहित्य में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए स्पर्श लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रांची में आयोजित रेणुका आर्ट्स के भव्य वार्षिक समारोह में प्रदान किया गया, जिसमें 15 अन्य विशिष्ट हस्तियों को भी विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।

रेणुका आर्ट्स पिछले 18 वर्षों से कला, साहित्य, पत्रकारिता, चिकित्सा, खेल और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित करती आ रही है। इस वर्ष साहित्य और कॉरपोरेट जगत में योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को भी सम्मान सूची में शामिल किया गया।

30 वर्षों का बहुआयामी अनुभव

जमशेदपुर में जन्मे और पले-बढ़े श्री शेखर ने तीन दशकों से अधिक समय तक पत्रकारिता, कॉरपोरेट अफेयर्स, कॉरपोरेट कम्युनिकेशन और मानव संसाधन प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने हिन्दुस्तान टाइम्स और स्टार न्यूज जैसे कई मीडिया संस्थानों के अलावा एस्सार और रिलायंस जैसी कंपनियों में महत्वपूर्ण पद पर सेवा दी है. वर्तमान में अदाणी समूह में कार्यरत हैं।

साहित्य में विशिष्ट पहचान

कॉरपोरेट करियर के साथ-साथ श्री शेखर एक प्रखर अंग्रेज़ी साहित्यकार भी हैं। उन्होंने तीन पुस्तकों — Beyond News (2015), Deadlock (2018) और Ride Above the Clouds (2023) — का लेखन किया है।

Beyond News पत्रकारिता की बदलती दुनिया और तीन पत्रकार मित्रों के संघर्ष की कहानी है।

Deadlock आधुनिक महिला की पहचान और संतुलन की भावनात्मक कहानी है।

Ride Above the Clouds सात दोस्तों की हिमालयी साइकिल यात्रा पर आधारित प्रेरक कथा है, जो मात्र दो दिनों में Amazon Bestseller बनी।

सम्मान ग्रहण करते हुए श्री शेखर ने कहा, “यह मेरे लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का क्षण है कि अंग्रेज़ी साहित्य में मेरे योगदान को इस प्रतिष्ठित मंच ने पहचाना। रेणुका आर्ट्स के सतत प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा देते हैं। मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ और उन्हें शुभकामनाएं देता हूँ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *