डिजिटल डेस्क
बुधवार की सुबह रूस में भयांकर भूकंप आया है। भूंकप रूस के पूर्वी प्रायद्वीप कामचटका में आया है, जो अबतक के 6ठे सबसे बड़े भूकंप के रूप में दर्ज किया गया है। भूकंप की तीव्रता 8.8 दर्ज की गयी है। भूकंप के बाद प्रभावित इलाकों की हालत बहुत खराब है। अधिकारियों के अनुसार भूकंप के बाद सुनामी की लहरें उठ रही है। बताया जा रहा है कि इस शक्तिशाली भूंकप से धरती कांप उठी है और समंदर में हलचल शुरू हो गयी है। रूस में 1952 के बाद इस क्षेत्र में सबसे बड़ा भूंकप आया है।
प्रशांत तट पर आये भूकंप से बड़ी तबाही के संकेत
रूस के कामचटका प्रायद्वीप के प्रशांत तट आए इस भूकंप से बड़ी तबाही हो सकती है। भूकंप के बाद अब सुनामी भी अपना कहर दिखाना शुरू कर चुकी है। रूस में भूकंप के बाद जापान और अमेरिकी में भी सुनामी का खतरा बढ़ गया है। कैलिफोर्निया में अमेरिकी सरकार ने मोंटेरे काउंटी शेरिफ ने मॉस लैंडिंग में नावों पर रहने वाले सभी लोगो को चेतावनी जारी की है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि लगभग 30 सेंटीमीटर ऊंची सुनामी की पहली लहर होक्काइडो के पूर्वी तट पर स्थित नेमुरो तक पहुंच गई