दिल्ली,
दिल्ली में 27 वर्ष बाद फिर से बीजेपी की महिला सीएम होंगी। 27 वर्ष पहले सुषमा स्वराज के बाद बीजेपी दिल्ली की सत्ता से दूर हो गई थी और वापसी भी महिला सीएम के साथ कर रही है। बीजेपी सरकार की कमान अब महिला के हाथ में होगी। बीजेपी विधायक दल ने रेखा गुप्ता को अपना नेता चुना है। ऐसे में अब रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी। 27 साल बाद सत्ता में आने वाली बीजेपी ने इस बार महिला चेहरे पर भरोसा जताया है। रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक चुनी गई है। उनको पार्टी के भीतर जमीनी स्तर पर उनकी सक्रियता और संगठनात्मक कौशल के लिए पहचाना जाता है। रेखा अब बीजेपी शासित 21 राज्यों में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री होंगी। रेखा गुप्ता कल यानी 20 फरवरी को 12 बजे दिल्ली की नई सीएम के रूप में रामलीला मैदान में शपथ लेंगी। बीजेपी ने कई राज्यों में महिला डिप्टी सीएम बनाए हैं। उड़ीसा, राजस्थान इसके उदाहरण हैं। लेकिन, वर्तमान समय में रेखा गुप्ता पहली सीएम होंगी।
रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगाने के बाद, दिल्ली के सीएम की रेस में प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय, विजेंद्र गुप्ता, और शिखा राय जैसे कई चेहरों का नाम लिया जा रहा था, लेकिन आखिरकार बाजी रेखा गुप्ता ने मार ली।