राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 67वां जन्मदिन, देश भर से मिल रही बधाई संदेश

 

दिल्ली

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज 67वां जन्मदिन है। 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज में जन्मी श्रीमती मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति हैं और इस सर्वोच्च पद तक पहुंचने वाली पहली आदिवासी महिला भी। इस जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को देश के शीर्ष नेताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। PM नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ और झारखंड के CM हेमंत सोरेन सहित कई नेताओं ने राष्ट्रपति के योगदान की सराहना की और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।

PM और CM ने ट्वीट कर दी बधाई

PM नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर ट्वीट कर लिखा कि “राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनका जीवन और नेतृत्व देश भर में करोड़ों लोगों को प्रेरित करता है। जनसेवा, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता सभी को हिम्मत देती है और आशा की किरण है।” उन्होंने आगे कहा, “उन्होंने गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए हमेशा काम किया है। उनके दीर्घायु होने की कामना करता हूं।”

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा “देश की माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। आपका दूरदर्शी नेतृत्व और समर्पण देश के लिए प्रेरणास्रोत है।
मरांग बुरु आपको सदैव स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूँ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *