दिल्ली,
दिल्ली-एनसीआर में आज सोमवार को सुबह सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गये। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर और बिहार के इलाके में सोमवार तड़के आये भूकंप ने सबको डरा दिया। लोगों की नींद सुबह भूकंप के झटकों से ही खुली। भूकंप सुबह 5.37 बजे के करीब आया। झटके इतने तेज थे कि इमारतें हिलने लगीं और लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि, भूकंप केवल दिल्ली-एनसीआर तक ही सीमित नहीं था. हरियाणा, यूपी, बिहार से लेकर बांग्लादेश तक आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बिहार के भूकंप का सेंटर सिवान रहा। गौरतल है कि बिहार में भूकंप इसी साल 7 जनवरी को भी भूकंप के झटके बिहार के कई जिलों में महसूस किए गए थे। उस दौरान भूकंप का केंद्र नेपाल में था और इसका असर बिहार के कई जिलों में दिखा था। डेढ़ महीने के अंदर ये दूसरी बार बिहार में भूकंप आया है।
दिल्ली-एनसीआर से ज्यादा जोरदार भूकंप तो ओडिशा के पुरी में आया। पुरी में दिल्ली से भी अधिक तीव्रता का भूकंप आया. पुरी में भूकंप की तीव्रता 4.7 थी. वहीं, बिहार के सीवान में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। सिक्किम और बांग्लादेश के लोगों ने भी भूकंप के झटके महसूस किए। तो चलिए जानते हैं आज कहां-कहां भूकंप आया और कितना जोरदार था।
- दिल्ली-एनसीआर- 4 की तीव्रता
- सिक्किम- 3 की तीव्रता
- ओडिशा का पुरी- 7 की तीव्रता
- बिहार का सीवान- 4 की तीव्रता
- हरियाणा- 4 की तीव्रता
- बांग्लादेश- 5 की तीव्रता
- नोएडा, मेरठ- 4 की तीव्रता
