अहमदाबाद, गुजरात
गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में बांग्लादेशियों के खिलाफ सरकार ने सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ शहर के चंदोला तालाब इलाके में दूसरे चरण के तहत 8,000 घरों को ढहाना शुरू कर दिया है। पहले दिन करीब 2,500 अवैध मकानों को ढहाने की तैयारी है। यह कार्रवाई अगले दो दिनों तक चलेगी। इसके लिए 75 बुलडोजर, 150 डंपर और 3,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। नगर निगम के सर्वे के मुताबिक ये 8,000 मकानों का निर्माण अवैध है और उन्हें पहले ही खाली करने का नोटिस जारी किया गया था। इन मकानों में बड़ी संख्या में अवैध रूप से बांग्लादेशी नागरिक रह रहे थे। निगम ने इससे पहले 29 और 30 अप्रैल को पहले चरण के अभियान में लगभग 3,000 मकानों को बुलडोजर से गिराया गया था। जिसके बाद 1.5 लाख स्कवायर मीटर की जगह खाली करायी गयी थी। दूसरे चरण में 2.5 लाख स्क्वायर मीटर जगह को अतिक्रमण मुक्त किया जायेगा। निगम ने कहा है कि 2010 से पूर्व से रह रहे लोगों को वैकल्पिक आवास मुहैय्या कराया जायेगा।