आज झारखंड की 56 लाख महिलाओं को मिलेगी मंईयां सम्मान की राशि, सीएम हेमंत देंगे सौगात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को झारखंड की 56 लाख महिलाओं के लिए मंईयां सम्मान योजना की राशि उनके खातों में ट्रांसफर करेंगे। इस बात यह राशि ₹2500 नहीं होगी, बल्कि ₹5000 रुपये होगी। ऐसा इसलिए, क्योंकि दिसंबर और जनवरी के ₹2500+₹2500 रुपये यानी ₹5000 की राशि उनके खातों में जाने वाली है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नामकुम के खोजाटोली इलाके में आर्मी ग्राउंड में पांच महिलाओं को प्रतीकात्मक रूप से यह राशि प्रदान करेंगे। शेष महिलाओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से राशि पहुंच जायेगी। राज्य भर की पात्र महिलाओं को उसी दिन उनके खातों में यह राशि प्राप्त होगी। नामकुम में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य के लगभग सभी जिलों से करीब तीन से चार लाख महिलाओं के भाग लेने की संभावना है।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के सोमवार को होने वाले कार्यक्रम की होर्डिंग राजधानी रांची में हर हिस्से में दिखाई दे रही है। राजधानी रांची के चौक-चौराहों पर गुलाबी रंग के बड़े-बड़े होर्डिंग लगाये गये हैं। जिन पर लिखा है, ‘जो कहा सो किया’ यानी हमने जो वादा किया, उसे पूरा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *