20-22 जनवरी को आएगी महिलाओं के खाते में मंईयां योजना की अगली राशि

जनवरी महीने में ही झारखंड की 56 लाख महिलाओं के खाते में एक बार फिर से 2500 रुपये की दूसरी किस्त आने वाली है। जानकारी के अनुसार, 20 से 22 जनवरी के बीच यह राशि महिलाओं के खाते में ट्रांसफार हो जाएगी। सभी जिलों को राशि भेजने का काम शुरू कर दिया गया है। बता दें कि 5 जनवरी को खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने हाथों से बढ़ी हुई राशि यानी 2500 रुपये ट्रांसफर करने का काम किया था। चूंकि यह राशि दिसम्बर में ही जानी थी, लेकिन विभागीय कार्रवाई पूरी होने में देरी होने के कारण यह जनवरी में जानी शुरू हुई थी। 10 जनवरी तक सभी के खाते में दिसंबर माह की राशि पहुंच गयी थी। अब जो राशि जाने वाली है वह जनवरी महीने की किस्त है। कुछ महिलाओं को तकनीकी समस्या के कारण नहीं पहुंच पायी जिसकी जांच और क्रॉस चेक जारी है‌।

बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 5 जनवरी को अपना पहला चुनावी वादा पूरा करते हुए कुल 56.61,791 महिलाओं के बीच 1415.44 करोड़ की राशि ट्रांसफर किया था। इसके बाद 10 जनवरी तक महिलाओं के खाते में राशि पहुंच गयी। अब जनवरी का किस्त 20 से 22 जनवरी तक भेजने की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *