झारखंड विधानसभा के बाहर गूंजा JAC पेपर लीक का मुद्दा, भाजपा विधायकों ने सरकार के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

झारखंड एकैडेमिक काउंसिल (JAC) की मैट्रिक परीक्षा में पेपर लीक को लेकर राजनीतिक तपिश झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में भी दिखायी दी। बजट सत्र के दूसरे दिन भाजपा विधायकों ने सदन के बाहर पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन किया। विधायकों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। भाजपा नेताओं ने आरोप है कि राज्य सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। भाजपा का कहना है कि झारखंड में कोई भी परीक्षा होती है तो उसका पेपर लीक हो जाता है। विधायकों ने पेपर लीक की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।  सदन के बाहर प्रदर्शन करने वालों में डॉ नीरा यादव, बाबूलाल मरांडी, नवीन जायसवाल सहित अन्य शामिल थे।

सदन के अन्दर भी भाजपा ने किया हंगामा

भाजपा विधायकों ने इसके बाद सदन में भी हंगामा किया। भाजपा विधायक मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहे थे। सदन में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य वेल में आकर हंगामा करने लगे। इस पर विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने कहा सदन की कार्यप्रणाली को पटरी पर रहने दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *