रांची
झारखंड सरकार ने आज टीएसी यानि ट्राइबल एडवाईजरी काउंसिल का गठन कर दिया है। इस संबंध में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एँव पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इस काउंसिल में सीएम हेमंत सोरेन पदेन अध्यक्ष होंगे आर विभागीय मंत्री चमरा लिंडा पदेन उपाध्यक्ष। 15 विधायक स्टीफन मरांडी, आलोक सोरेन, लुईस मरांडी, संजीव सरदार, सोनाराम सिंकू, जगत मांझी, दशरथ गगराई, सुदीप गुड़िया, राम सूर्य मुंडा, राजेश कच्छप, जिग्गा सुसारन होरो, नमन विक्सल कोंगाड़ी, रामचंद्र सिंह सहित बीजेपी के विधायक सह पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और चंपाई सोरेन को सदस्य बनाया गया है। वंही पूर्वी सिंहभूम के जोसाई मार्डी और रांची के नारायण उरांव को सदस्य रे रूप में मनोनीत किया गया है। ज्ञात हो कि पिछली बार की सरकार में टीएसी के गठन और नियमावली को लेकर विवाद हुआ था।