रांची: समाहरणालय भवन में राॅंची पुलिस एवं राॅंची जिला प्रशासन द्वारा ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व के मद्देनजर आहुत शांति समिति की बैठक में राॅंची के अखाड़ा समिति के पदाधिकारियों केंद्रीय शांति समिति के सदस्यगण, गणमान्य लोगों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और राॅंची में पर्व के दौरान पर्व के अनुभव को साझा करते हुए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा परिचर्चा की तथा पर्व को शांतिपूर्ण/सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का संकल्प लिया।
बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त,राॅंची द्वारा की गई। जिसमें पुलिस उपमहानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक,राॅंची, पुलिस अधीक्षक नगर,अनुमंडल दंडाधिकारी सदर एवं बुंडू के अतिरिक्त सभी पुलिस उपाधीक्षक,अंचलाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे।