मसलिया, दुमका
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामाजिक जागरूकता युवा संगठन द्वारा 30 जून 2025 को हूल दिवस श्रद्धापूर्वक एवं जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वीर शहीद सिदो मुर्मू, कान्हू मुर्मू, चांद मुर्मू, भैरव मुर्मू, फूलो मुर्मू एवं झानो मुर्मू की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात संगठन की ओर से बाइक रैली निकाली गई, जो मसलिया पश्चिमी क्षेत्र के विभिन्न गांवों से गुजरते हुए शहीदों की वीरगाथा को स्मरण करते हुए जनजागरूकता का संदेश देती रही। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष श्री शिवनाथ बेसरा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “यदि आदिवासी संताल समाज पर फिर कभी अत्याचार हुआ, तो इतिहास खुद को दोहराएगा — हूल फिर से होगा।”
कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं की भागीदारी देखी गई। संगठन के सचिव – प्रभाकर हांसदा, उप सचिव – मानोरंजन हांसदा, कोषाध्यक्ष – रंजीत हांसदा, मीडिया प्रभारी – राजाधन हेंब्रम एंव अन्य सदस्य – प्रकाश टुडू, जुनूस हेंब्रम, महेन्द्र हेंब्रम, देवानंद, नुनुलाल सर हेंब्रम, मंजीत हेंब्रम, सोयलेन मुर्मू रूबीमान बेसरा, प्रमोद हेंब्रम, राजेश मरांडी, लक्ष्मन हेंब्रम, कृष्ण टुडू , सारगेन मरांडी, शिवधन बास्की, बाबूटा मुर्मू, छोटेलाल मरांडी, बिमल मरांडी, विनोद मरांडी, सोमलाल हेंब्रम, राकेश मुर्मू, पुरना मुर्मू, मिहिर मरांडी, मनीष मरांडी, बिमल हांसदा, अजय सोरेन, मुनिलाल टुडूअजूल मुर्मू समेत सैकड़ों संगठन सदस्य। अंत में सभी सदस्यों ने समाज में जागरूकता, एकता और अधिकारों के लिए संकल्प लिया।