प्रकृति पर्व सरहुल के मौके पर सीएम हेमंत सोरेन अपनी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन को साथ राजधानी रांची के आदिवासी हॉस्टल पहुंचे। यहां लोगों ने दोनों का जोरदार स्वागत किया। सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन अलग ही अंदाज में दिखे।
आदिवासी पारंपरिक वेशभूषा में दोनों मांदर की थाप पर लोगों के साथ खूब झूमे। सीएम हेमंत ने खुद से मांदर बजाया। साथ ही लोगों को सरहुल की शुभकामनाएं भी दी। सीएम हेमंत सोरेन ने सबसे पहले सरहुल की पूजा की फिर सखुआ पौधे को परिसर में लगाया।
इसके बाद मुख्यमंत्री रांची के सिरम टोली स्थित सरना स्थल के लिए रवाना हो गये। सीएम ने सिरम टोली के सरना स्थल पर भी पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और राज्य के सर्वांगीण विकास, सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।