रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय से झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक कल्पना सोरेन ने अपना 40वां जन्मदिन विधायकों के बीच केक काटकर मनाया। विधानसभा के बजट सत्र के बाद कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन और गठबंधन के विधायकों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया और सभी को शुभकामनाएं देने के लिए बधाई दी।
कल्पना सोरेन के लिए ये जन्मदिन इसलिए भी खास था क्योंकि 2024 में उन्होने अपना जन्मदिन नहीं मनाया था, उस वक्त हेमंत सोरेन जमीन घोटाला मामले को लेकर जेल में थे। इस बार हेमंत सोरेन न केवल जेल के बाहर है बल्कि सत्ता बरकरार रखकर उन्होने इतिहास भी रचा था। दूसरी बात विधायक के रूप में ये कल्पना सोरेन का ये पहला जन्मदिन था और इस मौके में विधानसभा के अंदर मुख्यमंत्री कक्ष में केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर मंत्री सुदिव्य सोनू, दीपिका पांडेय सिंह, इरफान अंसारी, हफीजुल हसन अंसारी, संजय प्रसाद यादव के साथ विधायक मथुरा महतो, हेमलाल मुर्मू, लुईस मरांडी, ममता देवी, अमित महतो, एमटी राजा, राजेश कच्छप, नमन विक्सल कोंगाड़ी समेत कई लोग मौजूद थे।