के राजू बनाए गए झारखण्ड प्रदेश कॉंग्रेस के नए प्रभारी

कांग्रेस ने झारखंड में संगठनात्मक बदलाव करते हुए गुलाम अहमद मीर को प्रदेश प्रभारी पद से हटाकर के राजू को नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। के राजू, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विश्वस्त और उनकी कोर टीम के अहम सदस्य हैं। इस फैसले को कांग्रेस के झारखंड में राजनीतिक रणनीतियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *