68th National School Sports Competition में झारखंड की Weightlifting Team ने जीता एक स्वर्ण और दो रजत पदक

इंफाल में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता अंतर्गत अंडर 17 बालक-बालिका वर्ग भारोत्तोलन प्रतियोगिता में झारखंड की बालक टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किया है। 49 किलो वर्ग बालक वर्ग भारोत्तोलन प्रतियोगिता में झारखंड के नीलेश लकड़ा को स्वर्ण पदक मिला है। 61 किलो वर्ग भरोतोल्लन प्रतियोगिता में झारखंड के ओम कुमार को रजत पदक और 81 किलो वर्ग भारोत्तोलन प्रतियोगिता में झारखंड के रोहन महतो को रजत पदक प्राप्त हुआ है। झारखंड की इस शानदार प्रदर्शन पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, माननीय विभागीय मंत्री श्री रामदास सोरेन, विभागीय सचिव श्री उमाशंकर सिंह, झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन सोरेंग समेत खेल कोषांग के अन्य पदाधिकारियों ने पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *