झारखंड में 28 दिसंबर से बदलेगा मौसम, होगी झमाझम बारिश

झारखंड में पड़ रही ठंड में और इजाफा होने वाला है। अभी जो मौसम शुष्क चल रहा है, वह संकेत दे रहा है कि अगले दो दिनों में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्‍य में दो दिन बारिश की सम्भावना जतायी गयी है। बारिश का असर राज्य के कई जिलों में भी दिख सकता है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने गुरुवार को दी।

कब होगी बारिश?

रांची मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में 28 दिसंबर को मौसम में बदलाव दिखेगा। आंशिक बादल छाये रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि पश्चिम, मध्‍य और निकटवर्ती उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, गुमला, सिमडेगा, रामगढ़, रांची, खूंटी जिलों में देखने को मिलेगा।

अगले दिन यानी 29 दिसंबर को भी आकाश में बादल छाये रहेंगे। दक्षिण और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की उम्‍मीद है। इसका असर गुमला, खूंटी, रांची, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *