Top 10 अमीर सीएम की लिस्ट में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन का भी नाम

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) के एक सूची जारी की है कि देश के किस राज्य के किस सीएम के पास कितनी सम्पत्ति है। इस सूची में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन टॉप 10 में शामिल हैं। मगर जहां तक सबसे अमीर सीएम की बात है तो आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने सबको पछाड़ दिया है। चंद्रबाबू नायडू के पास 931 करोड़ से अधिक संपत्ति है। जबकि उन पर 10 करोड़ की देनदारी है। चंद्रबाबू नायडू की खुद की आय 18 लाख है।

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देश के टॉप टेन अमीर मुख्यमंत्रियों में शामिल हैं। हेमंत सोरेन के पास 25 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। उन पर तीन करोड़ रुपये की देनदारी भी है। हेमंत सोरेन की खुद की आय 20 लाख है।

सम्पत्ति के मामले में किस स्थान पर कौन सीएम?

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू दूसरे सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। उनके पास 332 करोड़ से अधिक संपत्ति है। कर्नाटक के सिद्धारमैया 51 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।  इस सूची में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सबसे आखिर में आपको दिखाई देंगी। उनके पास सिर्फ 15 लाख रुपये की संपत्ति है। वहीं देनदारी शून्य है। वहीं उनकी खुद की आय 15 लाख है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य विधानसभाओं और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रत्येक मुख्यमंत्री की औसत संपत्ति 52.59 करोड़ रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *