कांग्रेस कोटे के मंत्री का जनता दरबार, 60 मामलों में दिये निर्देश।

रांची।

जनता की समस्याओं को दूर करने हेतु जनता दरबार का आयोजन कांग्रेस भवन में किया गया। जनता दरबार में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की के सामने पलामू, रांची, चतरा, गिरिडीह, पाकुड़, लातेहार, देवघर, गुमला, हजारीबाग जिले से आए लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के समक्ष लगभग 60 लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा, जिसमें कृषि पशुपालन सहकारिता विभाग से जुड़े 28, भू अर्जन भूमि संरक्षण से 8, स्वास्थ्य से 7  व अबुआ आवास सहित अन्य मामले सामने आए,  जिसका प्रक्रियागत समाधान किया गया। कांग्रेस इस अभियान को जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक ले जाने की योजना तैयार कर रही है और निश्चित रूप से इसे अमली जामा पहनाया जाएगा। इस दौरान मंत्री ने कहा कि जनता के प्रति अधिकारियों को जवाबदेह बनना होगा तभी लोकतंत्र के असली मायने सामने आएंगे। अभी तक कांग्रेस कोटे के सभी मंत्री प्रथम दौर का जनता दरबार लगा चुके हैं यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। जनता दरबार के बाद श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि जनता के लिए अधिकारियों को तय सीमा के अंदर काम करना होगा और इसके लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया है कांग्रेस ने जनता के बीच रहने का जो संकल्प लिया है उसे पूरा करना है। बहुत सी समस्याएं ऐसी है जिसमें जागरूकता की कमी है,जनता को अपने अधिकारों और प्रक्रियाओं की जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *