रांची
हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2025 प्रतियोगिता के आज 12 वे दिन 14 जुलाई को दो मैच खेले गए 3/4 स्थान के लिए हॉकी हरियाणा और हॉकी मिजोरम के बीच जिसमे मैदानी खेल दोनो ही टीम 03=03 गोल की बराबरी पर थी। पेनाल्टी शूटआउट में हॉकी हरियाणा 5-4 गोल मैच जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त की।फाइनल मैच मेजबान झारखंड और हॉकी एसोसिशन ऑफ ओडिसा के बीच खेला गया जिसमे मेजबान झारखंड ने ओडिसा को 1=0 पराजित कर चैंपियन बनी।
फाइनल मैच के मुख्य अतिथि माननीय मंत्री पर्यटन कला संस्कृति खेल कूद एवम युवा कार्य विभाग झारखड़ सरकार श्री सुद्विप्य कुमार एवम हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोलानाथ सिंह ने विजेता ,उपविजेता एवम तृतीय स्थान प्राप्त टीम को पुरुस्कार स्वरूप ट्रॉफी देकर एवम पदक विजेता तीनो टीम के खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित सम्मानित किए।इससे पूर्व हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोलानाथ सिंह जी ने मुख्य अतिथि माननीय मंत्री महोदय को प्रतीक चिन्ह, अंग वस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में A डिविजन में 12 टीम ,B डिविजन 09 टीम और C डिविजन में 07 टीम कुल 28 राज्य के खिलाड़ियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी।