जो कहा सो किया… झारखंड की 56 लाख महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना की 1415.44 करोड़ राशि को सीएम ने किया ट्रांसफर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को झारखंड की 56 लाख महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि ट्रांसफर कर दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नामकुम के खोजाटोली इलाके में आर्मी ग्राउंड में पांच महिलाओं को प्रतीकात्मक रूप से यह राशि प्रदान की। शेष महिलाओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से राशि पहुंच जायेगी। मुख्यमंत्री ने 1415.44 करोड़ रुपये की राशि महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की। बताया जा रहा है कि नामकुम में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य के लगभग सभी जिलों से करीब तीन से चार लाख महिलाओं ने भाग लिया।

महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया – सीएम हेमंत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की सभी महिलाओं को नये साल की शुभकामनाएं देते हुए राज्य में फिर से मजबूत सरकार बनाने के लिए आधी आबादी को धन्यवाद और आभार किया। महिलाओं को विधानसभा चुनाव में जो आशीर्वाद दिया उसके लिए कोटि-कोटि धन्यवाद। राज्य की आबादी को उनके सपनों को पूरा करने का वादा किया था। उसी क्रम में आज हमने यह कदम उठाया है

सीएम हेमंत ने कहा की झारखंड बनने के बाद भी यहां की जनता गरीब रही। हमने महसूस किया कि राज्य को मजबूत बनाना है तो महिलाओं को सशक्त करना जरूरी है। इसीलिए हमने महिलाओं को सशक्त करने का फैसला किया। महिलाओं के सशक्त करके हमने विकसित राज्य विकसित देश की परिकल्पना की है। हम भारत को विश्व गुरु करने का संकल्प लेते हैं।

सीएम ने कहा कि आधी आबादी विकास से कोसों दूर हो तो देश राज्य कैसे विकास कर सकता है। महिला और पुरुष एक समान और एक ताकत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की क्षमता रखते हैं। लेकिन आज भी महिलाओं को वह ताकत नहीं मिल पायी, वह रास्ता नहीं मिला जिसके माध्यम से ये खुद को अपना विकास करते हुए राज्य और देश का हिस्सा बन पायें। आज हमने जो कदम उटाया ये ऐसा कदम है जिस पर आने वाले समय में पूरा देश हमारे इस कदम की चर्चा करेगा। आज इस बात की चर्चा शुरू भी हो गयी है कि कौन राज्य अपनी महिलाओं को सशक्त करने का कितना काम कर रहा है।

मंईयां सम्मान योजना की राशि ट्रांसफर करने के लिए आयोजित इस सम्मान समारोह का विधिवत उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा उपस्थित सभी अतिथियों ने दीप जलाकर किया। समारोह में वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री संजय प्रसाद यादव, मंत्री चमरा लिंडा, मंत्री डॉ इरफान अंसारी, मंत्री हफीजुल हसन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री योगेन्द्र प्रसाद, मंत्री सुदीव्य कुमार, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, सांसद जोबा माझी, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मुख्य सचिव अलका तिवारी, डीजीपी अनुराग गुप्ता समेत झारखंड के कई विधायक भी उपस्थित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *