एक साथ 7500 महिलाओं के खाते में देकर बोले सीएम हेमंत, यह सम्मान राशि सिर्फ आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि झारखण्ड की हर बहन और बेटी के सशक्तिकरण और सम्मान का प्रतीक है

मंईयां सम्मान योजना की राशि महिलाओं के खातों में फिर से आनी शुरू हो गयी है। इस बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक साथ तीन महीनों की राशि लाभुक महिलाओं के खाते में आनी शुरू हो गयी है। जानकारी के अनुसार 38 लाख महिलाओं के खातों में राशि भेजी जा चुकी है, 12 लाख महिलाओं के खातों में राशि जानी शेष है, जो शीघ्र उनके खातों में पहुंच जायेगी। बता दे कि 1 लाख महिलाओं को जांच के बाद लाभुकों की सूची से बाहर कर दिया गया है।

इस बीच होली की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने X पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है-

जोहार !  झारखण्ड की अबुआ सरकार निभा रही है अपना वादा। होली पर्व से पहले तीन महीने की मंईयां सम्मान राशि ₹7500 एक साथ सभी बहनों के खाते में जानी शुरू हो चुकी है।

यह सम्मान राशि सिर्फ आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि झारखण्ड की हर बहन और बेटी के  सशक्तिकरण और सम्मान का प्रतीक है।

-हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखण्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *