गिरिडीह के शीतलपुर में देर रात जबरदस्त ब्लास्ट से एक की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक गृहस्वामी उमेश दास की सास हैं। उमेश, उनकी पत्नी और बेटा गंभीर हालत में रांची रेफर किए गए हैं। ब्लास्ट का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन इसका प्रभाव कई किलोमीटर दूर तक महसूस किया गया।
गिरिडीह के एक घर में धमाका, मची तबाही
