Deoghar: कंवरियों से भरी बस ट्रक से टकरायी, 6 कावंरियों की घटनास्थल पर हुई मौत, 23 घायल

देवघर, झारखंड

देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र स्थित जमुनिया मोड़ के निकट कावरियों से भरी बस की एक एलपीजी गैस लदे ट्रक से आमने सामने टक्करा हो गयी। देवघर गोड्डा मुख्य मार्ग पर हुई इस घटना में 6 कावंरियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है, जबकि 23 अन्य घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कांवरिया देवघर में जलार्पण के बाद बासुकीनाथ पूजा के लिए जा रहे थे। मृतकों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया है। घटना में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

4 मृतक बिहार के

घटना मंगलवार की सुबह 5 बजे देवघर के मोहनपुर प्रखंड के नवापुर गांव के पास घाटी। बस में कुल 40 कांवरिया बैठे थे, जो बिहार के पटना, वैशाली, गयाजी और बेतिया जिले से आए थे। मृतकों में 4 लोग बिहार के हैं। घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि ड्राइवर को सुबह झपकी लग गई। टक्कर के साथ ही ड्राइवर सीट समेत बाहर फेंका गया और बस 100 मीटर तक आगे निकल गई।

सीएम और सांसद ने जताया दुःख

घटना पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिये हैं कि घायलों का समुचित इलाज कराया जाये। वंही कुछ देर पहले देवघर के सांसद निशिकांत दूबे ने एक्स पर पोस्ट कर घटना की जानकारी दी है। उन्होंने 18 श्रृद्धालुओँ के मौत की बात कही है। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना और घटना पर दुःख जाहिर किया है।

(खबर अपडेट हो रही है।)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *